Rain Alert: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 02:29 PM (IST)
नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और अन्य एनसीआर इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धुंध छाई हुई है और विजिबिलिटी कम हो गई है। इंडिया गेट के आसपास सुबह मॉर्निंग वॉक करते लोग धुंध में गुम नजर आए।
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। 3 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। 4 अप्रैल को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।
#WATCH | Delhi: In a sudden weather shift today, a dust storm has hit the national capital.
— ANI (@ANI) April 3, 2026
(Visuals from the India Gate) pic.twitter.com/Pw9zOktJlC
धूल भरी आंधी और पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में यह बदलाव देखा जा रहा है। हरियाणा में भी तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। अगले 1-2 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी, उसके बाद मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है।
#WATCH | Delhi: The national capital experiences a severe dust storm that has significantly reduced visibility across the city.
— ANI (@ANI) April 3, 2026
(Visuals from Shanti Path) pic.twitter.com/OCCgsJN4JN
तापमान और गर्मी में राहत
दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अप्रैल महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आने की संभावना है। इसके प्रभाव से हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
