Rain Alert : अगले कुछ घंटों में तूफान की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 09:11 PM (IST)
नेशनल डेस्क : दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह जहां तेज धूप थी, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बदलाव दिखने लगा और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही बिजली कड़कने और कम दृश्यता (विजिबिलिटी) की भी आशंका जताई गई है।
(1) Nowcast Weather Warnings
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 30, 2026
Issue date: 30.03.2026
Valid upto : 1900 hrs IST
Red warning :
Severe thunderstorms with maximum surface wind speed 62-87 kmph (in gusts) with heavy rainfall(> 15 mm/hr) is issued for Anugul and Nayagarh districts of Odisha.
Moderate thunderstorms… pic.twitter.com/k3biPJrAdM
NDMA ने भी जारी किया अलर्ट मैसेज
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) की ओर से भी चेतावनी संदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगले कुछ घंटों में आसपास के इलाकों में मध्यम स्तर का तूफान, तेज सतही हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिर सकते हैं। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
गर्मी से मिली राहत
मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में 20.4 डिग्री, पालम में 21 डिग्री, लोधी रोड पर 19.4 डिग्री और रिज क्षेत्र में 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आयानगर में भी न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
