22 दिसंबर के बाद होगा येदियुरप्प मंत्रिमंडल का विस्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 08:52 PM (IST)

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि 22 दिसम्बर के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। येदियुरप्पा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘ हम मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और जिनसे वादा किया है, उन्हें शामिल करेंगे तथा इस पर कोई भ्रम की स्थिति नहीं है।'उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड विधानसभा चुनाव और अन्य मामलों में व्यस्त थे, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ में चर्चा के लिए उन्हें एक सप्ताह बाद दिल्ली बुलाया गया है। 

उन्होंने कहा,‘ मैं उनसे पहले ही बात कर चुका हूं। मंत्रिमंडल विस्तार 22 दिसम्बर के बाद होगा।'मुख्यमंत्री ने कहा,‘उपचुनावों में जीते सभी विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। उनके मंत्रिमंडल में विभिन्न जाति एवं धर्म को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।'वर्तमान में कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हैं और मंत्रियों की संख्या 34 किए जाने की मंजूरी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News