दिल्ली में टला बाढ़ का संकट, खतरे के निशान से नीचे आई यमुना

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 12:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: यमुना का जल स्तर घट रहा है और अब नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे बह रही है। बाढ़ विभाग नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.60 मीटर था। इसके आगे और कम होने की संभावना है।

PunjabKesari

बुधवार को सुबह यमुना का जलस्तर 206.60 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और करीब सात घंटे तक ऐसा ही रहा। दोपहर से नदी का जलस्तर कम होने लगा और शाम छह बजे 206.44 मीटर पर आ गया। सोमवार को यह खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था। 

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में रह रहे करीब 23,000 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इनमें से 18,000 से अधिक लोगों को दिल्ली सरकार की एजेंसियों द्वारा बनाए गए 2700 से अधिक राहत शिविरों में रखा गया है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए कुल 35 नौकाओं को तैनात किया गया है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News