दिल्ली के सीलमपुर से सामने आई रुह कंपाने वाली घटना, युवक को पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 11:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के सीलमपुर में रुह कंपाने वाली घटना सामने आई है। इस इलाके में सड़क पर जा रहे एक युवक के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज  से गोली मार दी गई। इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि युवक के ठीक पीछे से आरोपी ने सरेआम सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह घटना सीलमपुर में सुबह 11:34 बजे की है। शाहनवाज सड़क पर जा रहा था। उसी समय एक युवक उसे गोली मारकर भाग गया। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इसके बाद पुलिस को अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर 7.65 एमएम की एक गोली मिली है। मामले की जांच शुरु कर इसके पीछे के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News