विश्व महासागर दिवस मनाया जाएगा आज , जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 01:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: इंसानों, प्राणियों और विविध प्रकार के जीव-जंतुओं का जीवन महासागरों पर निर्भर है। दुनिया में फैले विशाल समंदर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत उपयोगी माने जाते हैं। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हालांकि आधुनिकता के इस दौर में महासागरों में तेजी से प्रदूषण फैल रहा है और समंदर पर आश्रित लाखों जीवों के जीवन पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। महासागरों के प्रति लोगों जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day 2019) मनाया जाता है।
PunjabKesari
कैसे हुई इसकी शुरुआत?
विश्व महासागर दिवस महासागरों को सम्मान देने, उनकी रक्षा और संरक्षण करने का अवसर प्रदान करता है। दरअसल, कनाडा सरकार ने साल 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के दौरान विश्व महासागर दिवस की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2008 में 8 जून को विश्व महासागर दिवस को आधिकारिक तौर पर मनाने की मान्यता दी। तब से हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।
PunjabKesari
क्यों मनाया जाता है यह दिन?
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए महासागरों के महत्व से लोगों को रूबरू कराया जाता है। इसके अलावा इससे संबंधित खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, परिस्थिति संतुलन जैसी चीजों की ओर राजनीतिक और सामाजिक ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जाती है। संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में निश्चित किए गए टिकाऊ विकास के लक्षणों में महासागरों के संरक्षण और उनके टिकाऊ उपयोग को शामिल किया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News