IPLPrize Money: IPL 2025 जीतते ही मालामाल हो जाएगी winning team...जानें बाकी टीमों को कितनी प्राइज मनी मिलेगी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 03, 2025 - 04:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  IPL 2025 सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, और फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि किसे कितना मिलेगा?

IPL 2025 की इनामी राशि (टीम कैटेगरी)

स्थिति इनामी राशि

 विजेता टीम

 ₹20 करोड़

 उपविजेता टीम

₹12.5 करोड़

क्वालिफायर-2 से बाहर

₹7 करोड़

एलिमिनेटर से बाहर

₹6.5 करोड़

 

  • विजेता टीम को मिलने वाले ₹20 करोड़ की इनामी राशि IPL में पिछले कुछ सीज़न से बरकरार है।

  • पहला IPL (2008) याद हो तो राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ ₹4.8 करोड़ मिले थे, यानी अब इनाम चार गुना से भी ज्यादा हो चुका है।

  • इस बार गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर से बाहर होने पर ₹6.5 करोड़ और मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर-2 से बाहर होने पर ₹7 करोड़ मिलेंगे।

खिलाड़ियों के लिए भी है करोड़ों का खेल! (व्यक्तिगत पुरस्कार)

IPL सिर्फ टीमों का नहीं, खिलाड़ियों का भी जश्न है। मैदान पर चमकने वाले हर सितारे के लिए खास पुरस्कार दिए जाते हैं।

कैटेगरी इनामी राशि
बेस्ट स्ट्राइक रेट ₹10 लाख
फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन ₹10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ₹10 लाख
सबसे ज्यादा छक्के ₹10 लाख
सबसे ज्यादा चौके ₹10 लाख
कैच ऑफ द सीजन ₹10 लाख
फेयर प्ले अवॉर्ड (टीम) ₹10 लाख
पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) ₹10 लाख
ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) ₹10 लाख
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ₹10 लाख
बेस्ट पिच और ग्राउंड अवॉर्ड ₹50 लाख

 IPL में पैसा ही पैसा क्यों है?

  • IPL दुनिया की सबसे कमाऊ टी20 लीग है — सिर्फ ब्रॉडकास्ट और विज्ञापनों से ही हजारों करोड़ का बिजनेस होता है।

  • इनामी राशि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को न सिर्फ सम्मान देती है, बल्कि युवा टैलेंट को भी बड़ा मंच देती है।

  • BCCI हर साल प्राइज मनी के जरिए खेल में प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा का नया स्तर तय करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News