छोटी SIP से बने करोड़पति: जानें कैसे ₹2500 की SIP आपके लिए लाएगी 1 करोड़ रुपये का फंड

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: क्या आप सोचते हैं कि सिर्फ बड़ी रकम निवेश करके ही करोड़पति बनना संभव है? तो आपकी यह सोच अब बदलनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे हर महीने ₹2500 की छोटी SIP से भी 25 साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बनाया जा सकता है। और इसके लिए जरूरी है Step-Up SIP का सही इस्तेमाल। यह एक स्मार्ट निवेश तरीका है जो आपकी छोटी बचत को बड़ी संपत्ति में बदल सकता है।

Step-Up SIP क्या है?

Step-Up SIP या टॉप-अप SIP एक ऐसा निवेश तरीका है जिसमें आप हर साल अपनी मासिक SIP राशि को थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते हैं। मान लीजिए आप पहले साल हर महीने ₹2500 निवेश करते हैं, तो अगले साल आप इसे 10% बढ़ाकर ₹2750 करेंगे, तीसरे साल ₹3025 और इसी तरह हर साल थोड़ी बढ़ोतरी करते रहेंगे। इससे आपकी बचत बढ़ती जाएगी और निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी ज्यादा होगा।

Step-Up SIP की खासियत

  • छोटी रकम से शुरुआत: हर कोई बड़ी रकम निवेश नहीं कर पाता, इसलिए ₹2500 से शुरुआत करना आसान है।

  • हर साल निवेश बढ़ाना: साल-दर-साल निवेश बढ़ाने से आपके फंड में बड़ी तेजी से वृद्धि होती है।

  • लंबे समय का फायदा: 25 साल तक निवेश करने पर कंपाउंडिंग का जादू काम करता है।

  • लगभग 12% रिटर्न: इक्विटी म्यूचुअल फंड से औसतन 12% रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।

कैलकुलेशन: ₹2500 की Step-Up SIP से कैसे बनेगा 1 करोड़?

अगर आप हर महीने ₹2500 से SIP शुरू करते हैं और हर साल अपनी निवेश राशि को 10% बढ़ाते हैं, तो 25 साल में कुल निवेश लगभग ₹29.50 लाख होगा। इसके अलावा, लगभग 12% के सालाना रिटर्न से आपका फंड लगभग ₹1.07 करोड़ तक पहुंच जाएगा। अगर आप सिर्फ ₹2500 फिक्स राशि 25 साल तक निवेश करते हैं, तो कुल फंड लगभग ₹46.97 लाख होगा। यानी Step-Up SIP अपनाने से आपको करीब ₹60 लाख का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।

Step-Up SIP से क्यों बनता है बड़ा फंड?

Step-Up SIP में हर साल निवेश राशि बढ़ने की वजह से आपकी जमा राशि बढ़ती है और रिटर्न भी बढ़ता है। साथ ही, यह आपके निवेश में अनुशासन और प्लानिंग लाता है, जिससे आप वित्तीय लक्ष्य जल्दी हासिल कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News