लंदन की सड़कों पर लाल जोड़े में टहलती दिखी दुल्हन, खूबसूरती देख लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2024 - 05:57 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। हाल ही में एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो लंदन की खूबसूरत सड़कों से लेकर मेट्रो ट्रेन के अंदर तक का है। इसमें एक भारतीय दुल्हन लाल जोड़े और ढेर सारे जेवरों में घूम रही है। लोग उसे देखकर हैरान हो रहे हैं और कई मुस्कुरा भी रहे हैं क्योंकि किसी भारतीय दुल्हन का इस तरह से सड़कों पर घूमना आम बात नहीं है।

PunjabKesari
ये वीडियो स्पेनिश-भारतीय मॉडल श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसे इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। श्रद्धा शुरू में भारी जेवरों के साथ सुनहरे कढ़ाई वाला लाल 'लहंगा' पहने हुए मेट्रो की सवारी करती नजर आ रही हैं। जैसे ही वह मेट्रो में घुसती हैं तो यात्री उसे देखकर हैरान रह जाते हैं और एक महिला उसकी खूबसूरती की तारीफ करती है। इसके बाद श्रद्धा लंदन की सड़कों पर टहलती है। लोग उसकी तस्वीरें लेते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha✨ (@shr9ddha)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News