रील बनाने के लिए लेम्बोर्गिनी की छत पर लड़की ने किया डांस, हुआ करोड़ों का नुकसान

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 04:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क. आज के सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई अपना ज्यादा समय मोबाइल फोन पर गुजारता है और रील बनाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान को जोखिम में डालने और लाखों-करोड़ों का नुकसान करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। हाल में एक लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

PunjabKesari
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पब्लिक में रील बनाने के लिए लड़की वहां खड़ी एक लेम्बोर्गिनी की छत पर डांस करने के लिए चढ़ जाती है। लड़की कार के सामने से दौड़कर विंडशील्ड पर पांव रखते हुए कार की छत पर चढ़ जाती है। विंडशील्ड पांव रखते ही पूरी तरह चटक जाती है लेकिन लड़की उसे नजरअंदाज करते हुए डांस करना जारी रखती है। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। https://www.reddit.com/r/ImTheMainCharacter/comments/1bii5h7/mc_dances_on_top_of_car_and_breaks_the_windshield/?utm_source=share&utm_medium=mweb3x&utm_name=post_embed&utm_term=1&utm_content=1

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News