बॉलीवुड गाने पर डांस करना पड़ा दूल्हे को भारी, दुल्हन के पिता ने तोड़ दी शादी
punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 04:24 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली में एक शादी टूटने का कारण कुछ ऐसा सामने आया जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी सिर्फ इस वजह से तोड़ दी क्योंकि दूल्हे ने बॉलीवुड के एक गाने पर डांस किया था। लड़की के पिता को यह गाना और दूल्हे का डांस बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, और उन्होंने तुरंत शादी रोक दी।
क्या था गाना और क्यों हुआ बवाल?
दरअसल, दूल्हा अपनी बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा था। गाने के दौरान दूल्हे के दोस्त उसे डांस करने के लिए उकसाते रहे। जब बॉलीवुड का मशहूर गाना "चोली के पीछे क्या है" बजने लगा, तो दूल्हा खुद को रोक नहीं सका और उसने डांस करना शुरू कर दिया। गेस्ट्स भी उत्साहित होकर उसे चियर करने लगे, लेकिन लड़की के पिता को यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।
लड़की के पिता की नाराजगी, शादी में आया बड़ा मोड़
लड़की के पिता ने दूल्हे के डांस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और तुरंत शादी की रस्में रुकवा दीं। वह गुस्से में चिल्लाते हुए बोले कि दूल्हे का यह व्यवहार उनके परिवार की परंपराओं और मूल्यों के खिलाफ है। दुल्हन रोने लगी और दूल्हा उसे समझाने की कोशिश करने लगा, लेकिन लड़की के पिता ने किसी की एक न सुनी।
शादी के बाद भी पिता की नाराजगी बरकरार रही
इस घटना के बाद शादी तो टूट गई, लेकिन लड़की के पिता की नाराजगी लंबे समय तक बरकरार रही। उन्होंने पूरी कोशिश की कि उनका बेटी का दूल्हे के परिवार से कोई भी संपर्क न हो। इस स्थिति में कई अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं, जैसे उत्तर प्रदेश में एक शादी को सिर्फ इस वजह से रद्द कर दिया गया था क्योंकि बारात को खाना परोसने में देरी हो गई थी।