ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 10:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ऑस्ट्रेलिया से मध्यप्रदेश के जबलपुर आई 38 वर्षीय महिला यहां कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई है। अब वह अपने घर पर पृथक-वास में है। संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. संजय मिश्रा ने मीडिया को बताया कि यह महिला ऑस्ट्रेलिया घूमने के लिए गई थी और 23 दिसंबर को मुंबई पहुंची। इसके बाद वह अपने पति एवं दो बच्चों के साथ वहां से जबलपुर आई। 

मिश्रा ने कहा कि महिला को खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर उसकी कोविड जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाई गई। जांच का परिणाम बृहस्पतिवार को प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस महिला के नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है। मिश्रा ने कहा कि महिला के दो बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के नमूने कोविड जांच के लिए भेजे गये हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News