कांग्रेस के मेनिफेस्टो और बजट 2024 में क्या है कनेक्शन ? पूर्व वित्त मंत्री ने सरकार से पूछे ये प्रश्न

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 04:17 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट के बाद, विपक्षी दलों ने बजट पर व्यापक प्रतिक्रिया दी है। इस बजट में युवाओं से लेकर महिलाओं और किसानों समेत कई वर्गों पर फोकस किया गया। वहीं दुसरी तरफ विपक्ष ने भी बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया को जाहिर किया है। उन्होंने कहा की मोदी 3.0 का पहला बजट कांग्रेस के मेनिफेस्टो की कॉपी है।
 

I am glad to know that the Hon'ble FM has read the Congress Manifesto LS 2024 after the election results

I am happy she has virtually adopted the Employment-linked incentive (ELI) outlined on page 30 of the Congress Manifesto

I am also happy that she has introduced the…

— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) July 23, 2024

पी चिदंबरम ने दी टिप्पणी
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाए हैं। पी चिदंबरम ने बजट 2024 के बारे में ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, मैं आभारी हूं कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ा। मुझे बेहद खुशी है कि उन्होंने रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) को अपनाने का जिक्र किया। यह कांग्रेस मेनिफेस्टो के पेज नंबर 30 पर लिखा है। काश वित्त मंत्री कांग्रेस के घोषणापत्र से कुछ और चीजें कॉपी कर लेतीं तो बेहतर होता। मैं जल्दी ही इससे जुड़ी अधिक जानकारी साझा करूंगा।
 

बेरोज़गारी के साथ-साथ, केंद्रीय बजट अंततः एक और संकट को स्वीकार करता है। MSMEs - जिन्हें नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने जानबूझकर पिछले दस वर्षों में कमज़ोर करने की कोशिश की है - केंद्रीय बजट में एक प्रमुख चर्चा के विषय थे। MSMEs के मैन्युफैक्चरिंग के लिए क्रेडिट…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) July 23, 2024

इसके अलावा, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बजट पर अपने विचार प्रकट किए, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बेरोजगारी और असमानताओं पर ध्यान देने की जगह अन्य बिंदुओं पर ज्यादा महत्व दिया है। विपक्षी दल समेत अन्य नेता भी बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय रख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव ने भी बजट पर अपने विचार प्रस्तुत किए, उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया। 
 

#WATCH | Post Budget 2024: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "Till the farmers' issues are resolved and employment is ensured for the youth, the people will not benefit..." pic.twitter.com/xSK8pO0i2V

— ANI (@ANI) July 23, 2024

#WATCH | Post Budget 2024: Samajwadi Party MP Dimple Yadav says, "... This government brings in schemes but does not pursue them... The main concern regarding women is their safety and this issue has not been addressed... The government does not want to take any steps to control… pic.twitter.com/aazkobif9p

— ANI (@ANI) July 23, 2024

शशि थरूर ने भी दिया रिएक्शन
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बजट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि बजट में कई चीजें नहीं थीं। मनरेगा का कोई जिक्र नहीं किया गया। देश की 40 प्रतिशत गरीब आबादी की आय बढ़ाने पर भी जोर नहीं दिया गया। देश में मौजूद असमानता पर भी कुछ खास फोकस नहीं हुआ।

 

 

 

            


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News