Rain Alert: 24, 25, 26 व 27 अप्रैल को इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगी बिजली, IMD अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 11:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं क्योंकि भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। खासतौर पर पूर्वोत्तर राज्यों में हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। मंगलवार सुबह असम के गुवाहाटी में तेज बारिश हुई जिससे सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। चिड़ियाघर रोड, नबीन नगर, अनिल नगर और जीएस रोड समेत कई इलाकों में जलभराव देखा गया। तेज बारिश के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे आम जनजीवन ठहर सा गया।

पूरे पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में 22 से 27 अप्रैल के बीच लगातार भारी बारिश की संभावना है।
23 और 25 अप्रैल को नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

कहां-कहां चलेंगी तूफानी हवाएं?

  • असम और मेघालय: 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

  • आंध्र प्रदेश और रायलसीमा: 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाएं

  • कर्नाटक: गरज के साथ छींटों के साथ तेज हवा चलने की संभावना

क्या है खराब मौसम की असली वजह?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मन्नार की खाड़ी तक फैला उत्तर-दक्षिण ट्रफ इस बिगड़े मौसम के पीछे का मुख्य कारण है। इन सिस्टम्स के कारण ही अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

आंध्र प्रदेश में भी बिगड़ेगा मौसम

मंगलवार से तीन दिन तक आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र और रायलसीमा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि भी हो सकती है।

7 दिन का पूर्वानुमान – कब कहां होगी भारी बारिश?

 

दिनांक राज्य / क्षेत्र संभावित मौसम
23-27 अप्रैल असम, मेघालय, अरुणाचल भारी से बहुत भारी बारिश
23 अप्रैल नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा तेज बारिश और गरज
25 अप्रैल मणिपुर, त्रिपुरा बारिश के साथ तेज हवाएं
23-25 अप्रैल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश गरज के साथ छींटे

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News