महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा मानसून, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 01:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल से शुरू हुआ मॉनसून गति पकड़ रहा है। स्काईमेट ने अगले दो दिन में मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में भारी बारीश से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शहर में 2005 जैसी बारिश की आशंका जताई जा रही है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने से पहले मुंबई समेत आस-पास के इलाकों में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव जैसी स्थिती पैदा हो गई। 
PunjabKesari
भारतीय मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में 8-9 जून तक रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक गोआ, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। मुंबई के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे शहर में फिर डूबने वाले हालात होंगे। विभाग के अनुसार बुधवार देर रात मॉनसून यहां पहुंचेगा और अगले सोमवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा केरल और मध्य महाराष्ट्र, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी है। 

PunjabKesari
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों में 51mm की बारीश हो चुकी है। मराठावाड़ा, हिंगोली, बीड और जालना मे भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में गरज के साथ बारिश की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से तेज गति से चल रहा है। केरल में मॉनसून ने सामान्य से तीन दिन पहले दस्तक दी थी. फिलहाल मॉनसून दक्षिण के कई इलाकों को कवर कर चुका है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और बढ़ेगी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News