Vijay Thalapathy के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच वायरल हुआ Trisha Krishnan का Cryptic Post
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 08:37 AM (IST)
Vijay thalapathy/Trisha Krishnan: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन राज्य में सरकार गठन को लेकर अब भी चर्चा जारी है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी टीवीके (TVK) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वहीं अगला कदम उनका सीएम कुर्सी का होगा जिसे देखने के लिए उनके फैंस में उत्सुकता बनी हुई हुई। हाल ही में विजय ने लोकभवन पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात भी की, जिसके बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई। लेकिन राजनीति के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है।
Trisha Krishnan का Cryptic Post बना चर्चा का विषय
इसी बीच अभिनेत्री Trisha Krishnan का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तृषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें Blah Blah, Yadda Yadda और Dah Dah जैसे शब्द लिखे हुए थे। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में IYKYK यानी If You Know, You Know लिखा। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को उनके बारे में चल रही अफवाहों का जवाब मान रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह पोस्ट उन लोगों के लिए है जो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

Vijay और Trisha के रिश्ते की अफवाहें फिर तेज
पिछले कुछ समय से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं और इसी वजह से उनके रिलेशनशिप की अफवाहें भी लगातार सामने आती रहती हैं।
Vijay की Personal Life भी चर्चा में
विजय की निजी जिंदगी की बात रें तो उन्होंने साल 1999 में अपनी फैन संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग हो सकते हैं, हालांकि परिवार की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
