प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर वाड्रा का फूटा गुस्सा, पूछा- हम कहां और कब सुरक्षित हैं?

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 10:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आने के बाद राजनीति एक बार गरमा गई है। इस मामले में प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिख भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

PunjabKesari

वाड्रा ने लिखा कि यह प्रियंका, मेरी बेटी और बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस करने के बारे में है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।

PunjabKesari

फेसबुक पोस्ट में ​लिखा कि लड़कियों से छेड़छाड़ या बलात्कार हो रहा है, हम क्या समाज बना रहे हैं। प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। अगर हम अपने देश में, अपने घरों में, सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन में सुरक्षित नहीं हैं या रात में नहीं हैं, तो हम कहां और कब सुरक्षित हैं?

PunjabKesari

बता दें कि गत 26 नवंबर को कुछ अज्ञात लोग बिना अनुमति के एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए। ये लोग प्रियंका के समीप जाकर उनके साथ सेल्फी लेने को कह रहे थे। उनके कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है। एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद प्रियंका को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News