प्रियंका गांधी जहां जाती है, कांग्रेस का हो जाता है सपूड़ा साफ, BJP का तंज

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 06:01 PM (IST)

मघ्य प्रदेश : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आज मध्यप्रदेश के मुरैना में जनसभा को संबोधित करने के पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि वे जहां जाती हैं, वहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाता है। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रियंका गांधी जहां जाती हैं वहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाता है।

PunjabKesari

उनके आने से मध्यप्रदेश में कोई अंतर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस केवल‘फूट डालो-राज करो'के मंत्र पर चलती है। मध्यप्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि राज्य की सभी 29 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालनी है। मती गांधी आज राज्य के मुरैना में एक जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। उसके पहले शर्मा का ये बयान सामने आया है। मुरैना में आगामी सात मई को मतदान होना है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Recommended News

Related News