भगोड़े अमृतपाल सिंह के पंजाब बाॅर्डर पार करने के बाद अब उत्तराखंड, नेपाल चौकियों को किया हाई अलर्ट
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 09:10 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अलगाववादी संगठन ‘वारिस दे पंजाब' के प्रमुख एवं अलगाववादी भगोड़े अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड भाग जाने की खबरों के बीच उत्तराखंड को हाई अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के उधम सिंह नगर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं, साथ ही उत्तर प्रदेश को भी हाई अलर्ट किया गया है। इसके साथ हीअमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका में बॉर्डर चौकियों को भी अलर्ट किया गया है।
वहीं इससे पहले अमृतपाल सिंह के एक और कथित सहयोगी को राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वीरवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मंगलवार को तिलक विहार से बीमा एजेंट अमित सिंह को गिरफ्तार किया। अमृतपाल पंजाब पुलिस द्वारा उसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से फरार है। पंजाब सरकार ने अमृतसर के पास अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के बाद अमृतपाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। उसके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

मुंबई में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: शव के टुकड़े किए, फिर कुकर में उबाला...शख्स ने की लिव इन पार्टनर की हत्या

ओडिशा ट्रेन हादसे के 39 और शव एम्स भुवनेश्वर लाए गए, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 288