Heavy Rain Alert: अगले 2 दिन होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Dec 07, 2025 - 09:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क : इस साल का मानसून देश के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ। अधिकतर राज्यों में अच्छी बारिश हुई, जिससे नदियां, तालाब और बांध भर गए। आमतौर पर मानसून के बाद बारिश कम हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज़ बदला-बदला है। कई इलाकों में अब भी बारिश जारी है और ठंड बढ़ने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने 8 और 9 दिसंबर के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

केरल में फिर भारी बारिश की चेतावनी

मानसून के दौरान सबसे पहले बारिश की शुरुआत करने वाला केरल अब भी लगातार बारिश झेल रहा है। मानसून के लौटने के बाद भी यहां मौसम पूरी तरह शांत नहीं हुआ। IMD का कहना है कि 8 और 9 दिसंबर को केरल में भारी बारिश हो सकती है। इन दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत में समुद्री हवाओं के सक्रिय होने के कारण बारिश का असर अधिक देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ये 4 नौकरियां धीरे-धीरे किडनी को कर रही हैं खोखला, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

इन राज्यों में भी भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। 8 और 9 दिसंबर तक निम्नलिखित राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। 

  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • लक्षद्वीप
  • अंडमान-निकोबार
  • पुडुचेरी
  • यनम
  • रायलसीमा
  • माहे

इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ ठंड और बढ़ने के संकेत हैं।

राजस्थान और दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

मानसून समाप्त होने के बाद राजस्थान में तापमान तेजी से नीचे जाने लगा है। सोमवार से मंगलवार (8-9 दिसंबर) के बीच राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी है। कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दिल्ली में भी सर्दी का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को तेज ठंड के साथ सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है। हालिया बारिश के बाद राजधानी में तापमान और नीचे जा सकता है।

यह भी पढ़ें - जोखिम में है निजी जानकारी... सिर्फ फोन नंबर डालते ही ये वेबसाइट बता रही नाम-पता-लोकेशन सब कुछ

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि:

  • अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी और समुद्री इलाकों में।
  • तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहें।
  • ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
  • कोहरे के समय वाहन चलाते हुए हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करें।

आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News