भारत-चीन सीमा स्थिति पर अमेरिका की '' पैनी नजर'': विदेश विभाग

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 01:06 PM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, "हम भारत और चीन सीमा पर संघर्षों के संबंध में स्थिति पर लगातार कड़ी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के संबंध में स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। हमें यह सुनकर खुशी हुई है कि दोनों देश पिछले साल दिसंबर में पीछे हट गए हैं।"

 

पटेल ने नियमित रूप से मीडिया ब्रीफिंग में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत और चीन के पीछे हट जाने के कारण अमेरिका राहत महसूस कर रहा है। पटेल ने  भारत को कई जगहों पर अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार सहयोग, सुरक्षा सहयोग और तकनीकी सहयोग सहित कई क्षेत्रों में भारत अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार रहा है। मालूम हो कि साल 2020 से लगातार दोनों देशों के बीच सीमा संघर्ष प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।

 

अप्रैल 2020 के बाद भारत और चीन सीमा मामले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति पर राजनयिक और सैन्य समेत कई स्तर की वार्ता हुई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा की और घायल हुए सभी लोगों के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर कल रात मिसाइलें दागीं है। अमेरिका की ओर से मैं उन सभी लोगों के प्रति सहानुभूति और पूरे यूक्रेन में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News