भारत ने बजट में दोस्त देशों के लिए भी बरसाया पैसा, पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 03:47 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः भारत ने  बुधवार एक फरवरी को अपना बजट पेश किया ।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश इस बजट को मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट बताया गया है । बजट में अलग-अलग मंत्रालयों-विभागों के साथ-साथ संस्थाओं के अलावा भारत के साथी देशों  की मदद के लिए पैसा बरसाया गया  है।  भारत ने इसमें अपने प्रिय पड़ोसियों भूटान से लेकर बांग्लादेश तक के लिए करोड़ों रुपए की मदद का ऐलान  किया है, वहीं कुछ और पड़ोसियों को संकट से निकालने के लिए प्रावधान  रखा है। हालांकि, बाढ़ और खाद्य संकट के बाद आर्थिक संकट से जूझते पाकिस्तान के लिए भारत ने किसी भी मदद का प्रावधान नहीं किया है। 

 

बजट में 20 से ज्यादा देशों के लिए मदद का ऐलान
भारत की तरफ से 20 से ज्यादा देशों के लिए मदद का एलान किया गया है। इनमें पड़ोस में बांग्लादेश से लेकर अफ्रीका और यूरोप तक के लिए आर्थिक मदद शामिल है। सबसे ज्यादा 2400 करोड़ रुपये की मदद भूटान के लिए है। वहीं, तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान से राजनयिक रिश्ते कायम रखते हुए भारत ने 200 करोड़ रुपये की मदद प्रस्तावित की है। इसके अलावा मालदीव के लिए भी भारत ने मदद बढ़ाई है और इसे 400 करोड़ कर दिया है।

 

तानाशाह म्यांमार को भी देगा मदद
बजट में तानाशाही शासन वाले म्यांमार के लिए भी मदद का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इसे पिछली बार के 600 करोड़ रुपये से घटाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

 

अफगानिस्तान के लिए मदद  रखेगा जारी
वहीं, अफ्रीकी देशों, अफगानिस्तान और विकासशील देशों को दी जाने वाली मदद को वित्त वर्ष 2022-23 के बराबर पर ही रखा है। चौंकाने वाली बात यह है कि तालिबान शासन वाले अफगानिस्तान के लिए मदद अभी भी जारी रखी गई है, जबकि अफ्रीका में भारत लगातार निवेश के मौके बनाने की कोशिश में है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News