Russia-Ukarine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, बोले- UNSC में करें हमारा समर्थन

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 08:17 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शनिवार को बात की और अपने देश के खिलाफ रूस के सैन्य हमले को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत से राजनीतिक समर्थन मांगा। जेलेंस्की ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बात की। यूक्रेन द्वारा रूसी आक्रमण का मुकाबला करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।''

Ukrainian President Volodymyr Zelensky spoke with PM Narendra Modi

"Informed of the course of Ukraine repulsing Russian aggression. Urged India to give us political support in UNSC. Stop the aggressor together," tweets Ukrainian President

(File Pics) pic.twitter.com/jiZdKxvoDy

— ANI (@ANI) February 26, 2022

आवासीय इमारतों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं रूसी सैनिक
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जमीन पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी हैं। वे आवासीय इमारतों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं। भारत से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया गया। एक साथ मिलकर हमलावरों को रोकते हैं।'' भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के ‘आक्रामक बर्ताव' की ‘कड़े शब्दों में निंदा' करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया। सुरक्षा परिषद में यह प्रस्ताव अमेरिका की तरफ से पेश किया गया था। भारत ने युद्ध को तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए कहा है कि मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।

मोदी की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह है। आइए हमले को मिलकर रोकें। '' यूक्रेन पर रूस की चढ़ाई का आज तीसरा दिन है। मोदी ने गुरुवार को हमला शुरू होने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की थी और नाटो और रूस के बीच बातचीत के जरिए विश्वास बढ़ाने पर बल दिया था। राष्ट्रपति पुतिन ने कल यूक्रेन की सेना से आह्वान किया था कि वह अपने नव नाजी वादी नेताओं को उखाड़ फेंके। पुतिन ने यह भी आरोप लगाया था कि यूक्रेन के राष्ट्रवादी तत्व बड़े शहरों के रिहायशी इलाकों में हथियार लगा रहे हैं और ऐसा करके वे रूसी सैनिकों को भड़का रहे हैं।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News