लंदन में भारतवंशी डॉक्टर ने किया शर्मसार !

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 02:14 PM (IST)

लंदनः लंदन में एक भारतवंशी डाक्टर की हरकत ने शर्मसार कर दिया। स्कॉटलैंड यार्ड ने पूर्वी लंदन में भारतीय मूल के 47 वर्षीय  चिकित्सक मनीष शाह पर 118 यौन अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया है। 

इसमें 13 वर्ष से कम उम्र के एक बच्चे पर यौन हमला भी शामिल है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि शाह फिलहाल जमानत पर हैं और 31 अगस्त को उन्हें लंदन के बार्किंगसाइड मेजिस्ट्रेटी अदालत में पेश होना है। 

शाह ने इन अपराधों को जून 2004 से जुलाई 2013 के बीच अंजाम दिया, 54 लोग उसके शिकार बने। उन्हें सबसे पहले वर्ष 2013 में गिरफ्तार किया गया था। तब से कई बार जमानत मिल चुकी है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News