सुल्तानपुर: डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड के आरोपी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 06:04 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को दरियापुर के पास अंजाम दिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने विजय नारायण सिंह पर गोलियां चला दीं। 

इस घटना में और युवक घायल हो गया। घायल युवक की हालत नाजुक है, जिसके कारण उसे लखनऊ इलाज के लिए रेफर किया गया है। डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में विजय नारायण सिंह जमानत पर बाहर था। मृतक विजय नारायण सिंह पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह का भतीजा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News