जापान में 24 घंटे में लगे भूकंप के दो झटके, भारत के इस राज्य में भी कांपी धरती

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 09:41 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। आज जापान के होक्काइडो तट पर एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर 42.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 146.4 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। हालाँकि अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन भूकंप के जोरदार झटके लगने से इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है।

जापान में लगातार आ रहे भूकंप

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार बुधवार (18 जून) को भी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप नेमुरो से लगभग 107 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 14.9 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था। बता दें कि जापान में भूकंप या सुनामी जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की चर्चा है जिसके चलते जापान सरकार और भूकंप वैज्ञानिकों ने हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि साल 2011 में जापान में 9 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे आई सुनामी में 15,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

 

यह भी पढ़ें: 60 साल की अधेड़ सास अपने 30 साल के प्रेमी के साथ हुई फुर्र, बहुओं के सारे जेवर भी ले उड़ी

 

भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी लगे भूकंप के झटके

जापान में भूकंप के झटकों के बीच बीती रात भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई और इसका केंद्र पश्चिमी केमांग इलाके में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले बुधवार दोपहर को भी अरुणाचल प्रदेश में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। हालाँकि दोनों भूकंपों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है लेकिन प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News