टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस: तिहाड़ जेल के 80 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 02:34 PM (IST)

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या के मामले में आज सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया। तिहाड़ जेल के 80 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल, टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल से दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे जिसमें दिख रहा है कि ताजपुरिया पर उच्च सुरक्षा वाली जेल के अंदर हमला किया गया था। वहीं दूसरे वीडिया में गोगी गैंग के सदस्य पुलिसकर्मियों के सामने ताजपुरिया पर हमला कर रहे हैं।  इसके बाद पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे।

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या ने न्यायिक विवेक को झकझोर कर रख दिया है और ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं।   इन मुद्दों के बेहतर समाधान के लिए कुछ करने की जरूरत है और अधिकारियों को ऐसी घटनाओं के होने का इंतजार नहीं करना चाहिए. यह एक उच्च सुरक्षा वाली जेल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News