Rain Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, 80 किमी. की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवाएं, IMD अलर्ट

punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 06:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इस समय देशभर में गर्मी का मौसम है, लेकिन कुछ राज्यों में तेज हवा और बारिश से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश 06 मई तक जारी रह सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में 07 मई तक गरज और धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में बारिश और आंधी से भारी नुकसान

शुक्रवार सुबह दिल्ली में तेज आंधी और बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ। इस तूफान के चलते एक घर गिर गया और चार लोगों की जान चली गई। बारिश के कारण हवाई उड़ानों में भी दिक्कत आई, और दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बहुत खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है और लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

दिल्ली में बारिश क्यों हुई?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, साथ ही 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यह बदलाव अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने और हवा के पैटर्न में बदलाव की वजह से हुआ। इस कारण से वायुमंडल में मौसम खराब हो गया।

पूरे भारत में बारिश और तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अधिकारी मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि यह मौसम अचानक नहीं बदला, बल्कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऐसा हुआ। उन्होंने बताया कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पहले से इस तरह के मौसम की संभावना जताई गई थी। महापात्रा ने यह भी कहा कि पूरे देश में इस समय ऐसे मौसम बनने के लिए सही परिस्थितियां हैं, और अगले कुछ दिनों तक उत्तरी और पूर्वी भारत में बारिश और तूफान जारी रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम की भविष्यवाणी को बेहतर बनाने की योजना

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि भविष्य में मौसम की जानकारी को और सटीक बनाने के लिए रडार की संख्या बढ़ाई जाएगी और नए उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि नमी और तापमान की सही जानकारी मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News