IMD Rain Alert: अगले 24 घंटे भारी! इस राज्य में आंधी-बारिश दिखाएंगे अपना तांडव, ओले गिरने की भी चेतावनी जारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 10:26 AM (IST)

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है लेकिन मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक आज शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है जो अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश का मिजाज बदल देगा। सहारनपुर, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और जौनपुर में तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने के आसार हैं वहीं बिजनौर, रामपुर, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर और कुशीनगर जिलों में ओले गिरेंगे।

आज ग्रीन जोन, कल से हंगामा

आज शनिवार (14 मार्च) को प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि यह शांति तूफान से पहले वाली है। आज शाम से शुरू होने वाली मौसमी हलचल रविवार (15 मार्च) से अपना असर दिखाना शुरू करेगी।

PunjabKesari

15 मार्च (रविवार): धूल भरी आंधी और बारिश

कल से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। बादलों के गरजने के साथ बिजली गिरने (Lightning) का भी खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: चालक की सनक और एसी की चिंगारी ने ली मासूम की जान! चीखते रहे यात्री, भागती रही बस बनी आग का गोला

16 मार्च (सोमवार): ओलावृष्टि का संकट

सोमवार को मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में गिरेंगे ओले: बिजनौर, रामपुर, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर और कुशीनगर।

आंधी-बारिश का असर: सहारनपुर, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और जौनपुर में तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने के आसार हैं।

PunjabKesari

तापमान में आएगी गिरावट

लगातार होने वाली बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अगले तीन दिनों में:

अधिकतम तापमान: इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

न्यूनतम तापमान: रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की अचानक कमी देखी जा सकती है जिससे हल्की ठंडक का अहसास होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News