Heatwave Alert: 48 घंटें में बढ़ेगा गर्मी का कहर! IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 06:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। अप्रैल महीने के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने अचानक बदल गया है। इसे लेकर IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 48 घंटों में कई राज्यों में हीटवेव (लू) की स्थिति बन सकती है। IMD के अनुसार राजधानी में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। जबकि राजस्थान में 45 डिग्री और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 44 डिग्री का आस- पास तापमान पहुंच सकता है।

PunjabKesari

इन क्षेत्रों में हीटवेव की जताई जा रही है आशंका

IMD ने 15 से 18 अप्रैल के बीच महाराष्ट्र में लू चलने की आशंका भी जताई है, जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 15 से 17 अप्रैल तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। 16 से 18 अप्रैल तक एमपी में, ओडिशा के आतंरिक और तटीय क्षेत्रों में 15 से 18 अप्रैल और छत्तीसगढ़ में 16 से 19 अप्रैल के बीच हीटवेव जैसी स्थिति रहने की संभावना जताई गई है।  

अप्रैल की शुरुआत में पहले ठंडा रहा था मौसम

अप्रैल के शुरुआती दिनों में मौसम काफी ठंडा रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चली थीं, जिससे तापमान सामान्य से कम बना रहा। फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ है। आने वाले समय में बारिश या आंधी की संभावना कम है। ऐसे में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News