Delhi Alert News : 60KM की रफ्तार से तेज हवाएं... IMD ने जारी की आंधी-तूफान की चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 12:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी करते हुए निवासियों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी।

आईएमडी ने बताया कि तूफान की एक तीव्र स्थिति बनी है, जो दिल्ली में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रही है। इसके प्रभाव से मध्यम बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा बिजली कड़कने की संभावना है, जो अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकती है। मौसम कार्यालय ने इस संबंध में 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News