भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, 83 घंटे में तय करती है 4,273 KM का सफर
punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 02:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। जिसमें प्रतिदिन करोड़ों लोग सफर करते हैं। भारत में कुछ ट्रेन एक शहर से दूसरे शहर में चलती हैं, तो कुछ ट्रेनें ऐसी भी होती हैं जो देश के एक कोने से दूसरे कोने तक का सफर तय करती हैं, जिसमें कई दिन तक का समय लग जाता है। हम बात कर रहे है भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन की जो असम से कन्याकुमारी तक का सफर तय करती है।
लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन का नाम
भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन नाम विवेक एक्सप्रेस है। यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से शुरू होती है और अपने 82 घंटे 50 मिनट के लंबे समय के बाद तमिलनाडु के लाकादीव सागर में कन्याकुमारी तक जाती है। विवेक एक्सप्रेस शनिवार रात 11:05 पर डिब्रूगढ़ से निकलती है, और कन्याकुमारी बुधवार सुबह 9:55 पर पहुंचती है। इस बीच यह ट्रेन अपनी पूरी यात्रा के दौरान 56 स्टेशनों पर रुकती है। आपको बता दें कि यह ट्रेन कुल 4,273 किलोमीटर का सफर तय करती है। हालांकि रूस के ट्रांस-साबेरियन रूट के मुकाबले यह ट्रेन आधी दूरी ही तय करती है।
विवेक एक्सप्रेस के बाद दूसरे नंबर पर सबसे लंबा सफर तय करने वाली ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस है, जो मां वैष्णो देवी कटरा से कन्याकुमारी तक जाती है। यह ट्रेन 72 घंटे और 30 मिनट की अपनी यात्रा में 3,785 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनें
ट्रेन |
समय |
कुल दूरी |
स्टेशन |
विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी) |
82 घंटे 50 मिनट |
4273 KM |
56 |
हिमसागर एक्सप्रेस (कटरा से कन्याकुमारी) |
71 घंटे 40 मिनट |
3782 KM |
75 |
नवयुग एक्सप्रेस (कटरा से मैंगलोर) |
72 घंटे 50 मिनट |
3685 KM |
67 |
न्यू तिनसुकिया- बेंगलूरू सिटी एक्सप्रेस |
64 घंटे 15 मिनट |
3547 KM |
39 |