हमारे शरीर में रहता है एक एेसा परजीवी, जाे पहुंचा सकता है नुक्सान!(Pics)

punjabkesari.in Friday, May 27, 2016 - 07:11 PM (IST)

नई दिल्लीः Demodex एक एेसा परजीवी है, जिसे face mites के नाम से भी जाना जाता है। ये परजीवी हमारे चेहरे और बालाें में माैजूद रहते है। जाे इंसान की स्किन काे बुरे तरीके से डैमेज कर सकते है। अामताैर पर ये इंसान के शरीर पर मध्यम आयु में हमला करते है, जब इंसान का इम्यून सिस्टम कमजाेर हाे जाता है। इससे ये बड़ी ही अासानी से अपनी संख्या बढ़ा सकते है। 

नंगी अांखाें से नहीं दिखते 
ये दाे प्रकार के हाेते हैंः लंबे जिन्हें Demodex folliculorum कहा जाता है। ये बालो के रोम(hair follicles) में रहते है। वहीं, छाेटे Demodex brevis वसामय ग्रंथियाें(sebaceous glands) में रहते हैं। ये नंगी अांखाें से नहीं देखें जा सकते। अामताैर पर ये लंबाई में 100 – 300 microns के हाेते है। 

स्किन काे खतरा
ये हमारे शरीर में अधिकतर चेहरे के पास माैजूद हाेते है। खासताैर पर नाक, माथे, ठाेडी, दाड़ी और गालाें में। ये जगह इनके रहने के लिए सही तापमान वाली है। इसलिए यहां पर इनकी माैजूदगी ज्यादा रहती है। ये अांखाें में अाईलैशिंज की जड़ाें(eye lash) में पाए जाते है, जाेकि जलन, खुजली और इन्फेक्शन पैदा कर सकते है। बालाें का झड़ना भी इनका एक कारण हाे सकता है, जिसकी वजह से खुजली भी हाे सकती है। ये कई बार अापके चेहरे काे बहुत अधिक लाल कर देता है, जिससे स्किन काे खतरा रहता है।

डाक्टर से लें सलाह
ये गीला और गर्म माहाैल पसंद करते है और रात के समय अधिक सक्रिय हाेते है। इनकी पांच लाइफ साइकिल है। इंसान की माैत के बाद ये शरीर में ही घुल जाते है। ताे अगर अापकाे भी अपने चेहरे में एेसी काेई बात महसूस हाेती है, ताे हाईपर हाेने की जरूरत नहीं है। अाप इस बारे में डाक्टर से जांच करवाने के बाद अावश्यक सलाह ले सकते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News