BJP Manifesto: 8 लाख जॉब से लेकर छात्राओं को स्कूटी तक, हिमाचल में BJP के संकल्प पत्र में ये वादे

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 11:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने के वास्ते एक समिति गठित की थी। नड्डा ने पार्टी के फिर से सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करने, चरणबद्ध तरीके से आठ लाख रोजगार सृजित करने और राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया।

 

भाजपा अध्यक्ष ने राज्य में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया। साथ ही नड्डा ने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल मिलेगी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। भाजपा का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News