दुनिया ने फिर देखी भारत की समुद्री ताकत, अरब सागर में जापान के साथ किया नौसैनिक अभ्यास

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 01:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर दुनिया को अपनी समुद्री ताकत दिखा दी है। भारतीय नौसेना ने उत्तर अरब सागर में जापानी नौसेना के साथ उत्तर अरब सागर में सैन्य अभ्यास की शुरूआत कर दी है। इसी कड़ी में आज नौसेना ने जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ द्विपक्षीय अभ्यास किया।

 

इंडिया नेवी का प्रतिनिधित्व आईएनएस चेन्नई, आईएनएस तारकाश और आईएनएस दीपक कर रहे हैं जबकि जेएमएसडीएफ का प्रतिनिधित्व जेएस कागा और जेएस इजाकुची कर रहे हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों का नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट रियर एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की कमान में किया जाएगा।

 

अभ्यास के दौरान कई अन्य समुद्री अभियानों के साथ-साथ दोनों नौसेनाओं के बीच समन्वय के साथ पनडुब्बी रोधी और हवाई युद्ध अभ्यास भी होंगे।  भारत और जापान की नौसेनाओं ने आपसी अभियानगत सहूलियतें बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास के पहले दिन शनिवार को उत्तरी अरब सागर में विभिन्न अभ्यास किये। 

 

रणनीतिक रूप से साझेदार दोनों देशों के बीच नौ सितंबर को ऐतिहासिक करार होने के बाद उनके बीच यह पहला सैन्याभ्यास है। इस करार के तहत दोनों देशों की सेनाएं ईंधन, मरम्मत अन्य जरूरतों के लिए एक-दूसरे की सहायता ले सकते हैं। भाारत-जापान समुद्री अभ्यास जिमेक्स का चौथा संस्करण हिंद महासागर और हिंदप्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य प्रभाव के बीच हो रहा है। जिमेक्स अभ्यास श्रृंखला समुद्र सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए जनवरी, 2012 में शुरू हुई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News