मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, कुल संपत्ति 7.5 करोड़ रुपए, जानें रोज की कमाई
punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 05:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रोजमर्रा की जिदंगी में आप सड़क, फुटपाथ, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर भिखारियों को देखते हैं जोकि भीग मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं। दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत कर रहे इन भिखारियों को देखकर कुछ लोग इन्हें पैसे देकर मदद भी करते हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर बड़ी हैरानी होगी कि कुछ लोगों ने भीख मांगने के फायदे को अपना पेशा बना लिया है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कौन है और कहां रहता है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के इस अमीर भिखारी के बारे में...
मुंबई में रहता है दुनिया का अमीर भिखारी
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी का नाम भरत जैन है जोकि मुंबई में रहता है। यह मुंबई की सड़कों पर भीख मांगता है। गरीबी के कारण बचबन में भरत जैन की पढ़ाई पूरी न हो पाई और वह मुंबई में भीख मांगने का काम शुरू कर दिया। दुनिया का अमीर भिखारी शादीशुदा है और उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, एक भाई और उनके पिता हैं। भरत जैन चाहते थे कि उनके बच्चे एजुकेशन प्राप्त करें और उनके दोनों बच्चों ने सफलतापूर्वक अपनी शिक्षा पूरी कर ली है।
जानें कितनी है कुल संपत्ति?
भारत जैन की कुल संपत्ति 7.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। वह भीख मांगकर प्रतिमाह 60,000 से 75,000 रुपए कमाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो, भरत जैन के पास मुंबई में 1.4 करोड़ रुपए के दो फ्लैट हैं। उन्होंने ठाणे में दो दुकानें भी खरीदी हैं, जिससे उन्हें 30,000 रुपए की मासिक किराए की इनकम होती है। भरत जैन को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान इलाके में भीख मांगता है।
एक ओर जहां आदमी 12 से 14 घंटे भी काम करते हैं, इसके बाद उन्हें महीने के 8 से 10 हजार रुपए मिलते हैं तो वहीं भरत जैन अपने भीख मांगने के इस काम से एक ही दिन में दो से ढ़ाई हजार रुपए कमा लेते हैं। भरत जैन और उनका परिवार परेल में 1बीएचके डुप्लेक्स निवास में अच्छी तरह से रहते हैं। परिवार वाले भरत जैन को भीख न मांगने की सलाह देते हैं, लेकिन वह मानते नहीं है और भीख मांगने का काम जारी रखे हुए हैं।