पत्नी बनाती रही पति के सुसाइड का Live Video, रोज देती थी ताने..‘मर क्यों नहीं जाता…’

punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 01:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के लव अफेयर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या के दौरान उसकी पत्नी लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही थी।  इस वीडियो के वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से आधा घंटा पहले भी अर्जुन ने जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय पत्नी के लाइव वीडियो बनाते देख वह रुक गया था।
 
अर्जुन मूल रूप से अलीगढ़ के चंडौस का रहने वाला था। उसकी शादी 13 साल पहले  सर्वेश के साथ हुआ था। दोनों के 9 साल का एक बेटा और 7 साल की एक बेटी है। अर्जुन नोएडा में मजदूरी करता था। यहीं पर वह अपने परिवार के साथ किरए के मकान में रहता था। 4 अप्रैल को सर्वेश अपने प्रेमी अनिकेत के साथ घर से भाग गई थी। जिसके बाद नोएडा की थाना सेक्टर 126 पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे पकड़ लिया था।  

अर्जुन के पिता लालू राम ने पुलिस को बताया, “दो दिन पहले मेरी वीडियो कॉल पर बेटे से बात हुई थी। तब अर्जुन रो रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी घंटो प्रेमी अनिकेत से बात करती है। दोनों बार-बार उसे कहते हैं कि मर क्यों नहीं जाता। उन्होंने मेरे बेटे को इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है कि उसने यह कदम उठाया।

 बुधवार को भी सर्वेश ने अर्जुन से कहा था कि वह कहीं जाकर मर जाए। इसके बाद अर्जुन कमरे में जाकर फांसी लगाने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी उसका वीडियो बनाने लगी तो अर्जुन ने गुस्से में मोबाइल फोन छीन लिया और कहा कि अब वह नहीं मरेगा। इसके बाद सर्वेश बच्चों के पास चली गई, और अर्जुन ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली।

 करीब आधा घंटे बाद जब लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो शव पंखे से लटका मिला।जिसके बाद शवॉ का पोस्टमार्टम हुआ। अर्जुन के पिता लालू राम ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है तुरंत कार्रवाई की और सर्वेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News