''बंगाल में खिल गया कमल, जनता की ताकत की जीत...'' PM मोदी ने जताई खुशी

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 06:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “बंगाल में कमल खिल गया, यह जनता की ताकत की जीत है।”

प्रधानमंत्री ने इस जीत को राज्य की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन और बदलाव की उम्मीदों को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से यह सफलता संभव हो पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News