Jhargram seat: पश्चिम बंगाल में जहां PM मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, वहां BJP आगे

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 11:16 AM (IST)

Jhargram seat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज जारी है और पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज बनी हुई है। जहां एक ओर भवानीपुर सीट को सबसे अहम मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं झारग्राम सीट भी लगातार चर्चा में बनी हुई है।

झारग्राम सीट सुर्खियों में
झारग्राम सीट इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक लोकल दुकान पर झालमुड़ी का स्वाद लिया था, जिसके बाद यह सीट राजनीतिक और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का केंद्र बन गई थी। ताजा रुझानों के अनुसार झारग्राम सीट पर  BJP आगे चल रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का काफिला झारग्राम में एक छोटी सी दुकान के पास रुका था, जहां वह अचानक गाड़ी से उतरकर एक झालमुड़ी स्टॉल पर पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। बाद में प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किए थे। उन्होंने लिखा था कि चुनावी व्यस्तता के बीच उन्हें झारग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का स्वाद लेने का मौका मिला।

झालमुड़ी झालमुड़ी पश्चिम बंगाल का बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे मुरमुरे, मसाले, प्याज, मिर्च और सरसों के तेल से तैयार किया जाता है। इसका तीखा और चटपटा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है और यह राज्य के हर हिस्से में आसानी से मिल जाता है।

झालमुड़ी का नाम ही इसकी खासियत को दर्शाता है, जहां ‘झाल’ का मतलब तीखा और ‘मुड़ी’ का मतलब मुरमुरा होता है। इसे कम समय और कम लागत में तैयार किया जा सकता है, इसलिए यह हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News