बंगाल में डर का अंत! पीएम मोदी बोले— दशकों बाद खौफ छोड़कर वोट डालने निकली जनता, BJP की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 02:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पीएम मोदी ने आज यूपी के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन  किया। इस दौरान पीएम ने जनसभा को संबोधित किया है। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग इस बार बिना किसी खौफ के घरों से बाहर निकल रहे हैं, जो राज्य के लोकतांत्रिक इतिहास में एक बड़ा बदलाव है।

दशकों बाद दिख रहा है निडर माहौल

प्रधानमंत्री ने बंगाल के मतदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा  कि इस बार हुई भारी वोटिंग इस बात का प्रतीक है कि जनता अब मौजूदा सत्ता के खिलाफ है और भाजपा की जीत सुनिश्चित कर रही है। इसी के साथ पीएम ने जोर देकर कहा कि पिछले 60-70 सालों के बाद  लोग बिना डरे कतारों में खड़े हैं। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का शुभ संकेत बताया। उन्होंने बंगाल के नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए धन्यवाद दिया।

भारी वोटिंग और चुनावी समीकरण

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। कुछ हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बावजूद, वोटिंग प्रतिशत काफी ऊंचा रहने की उम्मीद है  पहले चरण में राज्य में 93.17% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) दोनों ही इस बढ़े हुए वोटिंग प्रतिशत को अपने पक्ष में बता रहे हैं। हालांकि, पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि 4 मई के परिणाम भाजपा के लिए एक "ऐतिहासिक हैट्रिक" साबित होंगे।

4 मई को आएंगे नतीजे

इस दूसरे चरण के साथ ही पश्चिम बंगाल समेत तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो रही है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इन सभी राज्यों के नतीजे 'विकसित भारत' के संकल्प को और अधिक ऊर्जा देंगे। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News