इस झील में है अरबों रुपए का खजाना, दिखते हैं नोट ही नोट

punjabkesari.in Thursday, Dec 17, 2015 - 08:23 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश की पहाडिय़ों के बीच एक ऐसी झील मौजूद हैं, जहां लाखों-करोड़ों नहीं बल्कि इससे कहीं अधिक मूल्‍य का खजाना मौजूद है। झील में खाजाना हर साल बढ़ता जाता है जिसमें लाखों रुपए ऊपर से देखें जाते हैं। ये झील है मंडी जिले से क रीब 60 किलोमीटर दूरी पर है जिसे कमरुनाग झील के नाम से माना जाता है। 

कमरुनाग झील पर लगने वाले मेले में हर साल भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार भक्त झील में सोने-चांदी के गहने और पैसे डालते हैं। सदियों से चली आ रही इस परंपरा के आधार पर माना जाता है कि इस झील के गर्त में अरबों का खजाना दबा है। गर्मी के मौसम में सोना-चांदी के जेवर साफ नजर आते हैं।
 
मान्यता है कि इस झील में सोना-चांदी चढ़ाने से मन्नत पूरी होती है। इसी कारण लोग श्रद्धा से यहां अपने शरीर का कोई गहना चढ़ा देते हैं। झील पैसों से भी भरी रहती है। ये सोना-चांदी कभी भी झील से निकाला नहीं जाता, क्योंकि ये देवतायों का होता है। कोई भी इस खजाने को चुरा नही सकता क्योंकि माना जाता है कि  कमरुनाग के खामोश प्रहरी इसकी रक्षा करते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News