45 साल में दूसरी बार मुंबई में हुई ऐसी भारी बारिश, थमी मायानगरी की रफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2019 - 04:38 PM (IST)

मुंबई: मुंबई में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले तक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई। इससे पहले 26 जुलाई 2005 को मुंबई ऐसे ही जलप्रलय का गवाह बना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सांता क्रुज में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र से मिले आकंड़े का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 375.2 मिमी बारिश हुई है।
PunjabKesari
मुंबई में 2005 में आई बाढ़ को छोड़ दें तो यह 5 जुलाई 1974 के बाद महानगर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। सांताक्रुज वेधशाला ने उस दिन मुंबई में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की थी। महाराष्ट्र में बारिश जनित घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 18 लोगों की मौत मुंबई में एक दीवार के ढह जाने के कारण हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को शहर एवं आसपास के इलाकों में अवकाश घोषित किया है और लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने से बचने को कहा है।
PunjabKesari
मुंबई में उत्तरी उपनगर मलाड में भारी बारिश के बाद मंगलवार सुबह दीवार ढहने की घटना में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुणे के अम्बेगांव इलाके में सोमवार रात एक दीवार के ढह जाने के कारण छह मजदूरों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए। ठाणे के कल्याण में मंगलवार सुबह दीवार ढहने की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News