मां की डांट पर घर से भागा बच्चा, तीन दिन बाद कुएं में मिला शव

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 12:03 PM (IST)

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में तीन दिनों से लापता 10 साल के एक लड़के का शव एक कुएं में तैरता पाया गया। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि पांचवीं कक्षा में पढऩे वाला यह छात्र 26 सितंबर को अपने स्कूल गया था लेकिन घर नहीं लौटा। नियमित तौर पर स्कूल नहीं जाने पर उसकी मां ने उसे डांटा था।  

पुलिस ने कहा कि फूल बेचने वाले उसके माता-पिता ने अगले दिन अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। लड़के का शव शुक्रवार को वडाला-शिवर इलाके में एक कुएं में तैरता पाया गया। स्थानीय निवासियों ने शव को कुएं में तैरते देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पोस्ट मॉर्टम के बाद लड़के का शव उसके माता-पिता को दे दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मौत होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News