फेसबुक पर हुआ प्यार और ये लड़की बन गई भारतीय बहू

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2017 - 06:19 PM (IST)

ताइवानः इस अनूठी शादी में गांववालों और परिजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।रामपुर में स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी जोड़े ने शादी की। निहारिका में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले लाजर पाल उर्फ़ सुरेश कुमार की चार साल पहले ताइवान में रहने वाली लियाव फूट्स से  फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच संपर्क धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

उनके बीच काफी देर तक बाते होने लगी और दोस्ती मोहब्बत में कब तब्दील हो गई ये दोनों को पता ही नहीं चला।लाजर ने लियाव के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने स्वीकार कर लिया। दोनों ने छह महीने पहले शादी करने की योजना बनाई।परिवार को भरोसा दिलाकर लियाव शादी करने ताइवान से कोरबा पहुंच गई। लाजर मूलतः झारखंड का रहने वाला है। चीन में स्थित भारतीय दूतवास से 3 माह का टूरिस्ट वीजा लेकर लियाव कोरबा आई है।

शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर लियाव फुटसु उर्फ़ प्रीति रख लिया है।44 साल की प्रीति शादी के बाद बेहद खुश है। इस शादी में शामिल होने के लिए लाजर की बहन जमशेदपुर से कोरबा पहुंची और परिवार के अन्य सदस्य भी आए। हालांकि शादी में लाजर के माता-पिता शामिल नहीं हुए। इसके पीछे परिवार का कहना है कि शादी को लेकर परिवार में थोड़ा मतभेद था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News