भाजपा के पूर्व कार्यकर्ताओं पर संदिग्ध आतंकियों ने किया हमला

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 11:38 PM (IST)

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में अज्ञात बंदूकधारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पूर्व कार्यकर्ता को गुरुवार शाम गोली मारकर घायल कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने अब्दुल राशिद भट को त्राल के कूच मुहल्ला स्थित उनके घर के बाहर गोली मार दी जिससे वह घायल हो गये।

सूत्रों के अनुसार भट के पैर में गोली लगी है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि बंदूकधारी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के पांचवें चरण और अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के तीसरे और आखिरी चरण में छह मई को मतदान होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News