राजस्थान : सेवानिवृत्त  IPS अधिकारी सहित 235 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 07:47 PM (IST)

राजस्थान : भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रूप सिंह मीणा, सेवानिवृत्त एयर कमाडोर और विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के 235 कार्यकर्ता रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारियों सहित कुल 235 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने नये कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

बयान के अनुसार, मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पदम पुरूस्कारों से सम्मानित कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों ने भाजपा को समर्थन दिया, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम में पद्मभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट, पद्मश्री विश्व प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा, पद्मश्री तिलक गीताई, शाकिर अली, उस्ताद अहमद हुसैन, उस्ताद मोहम्मद हुसैन जैसी दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहीं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Recommended News

Related News