सुनील लन्बा संभालेंगे भारतीय नौसेना की कमान

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2016 - 07:30 PM (IST)

नई दिल्ली: वाइस एडमिरल सुनील लांबा को नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर के धवन का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है और वाइस एडमिरल लांबा 31 मई को नये नौसेना प्रमुख का पद भार संभालेंगे। 
 
वाइस एडमिरल लांबा को गत जनवरी में नौसेना की पश्चिमी कमान का प्रमुख नियुक्त किया गया था। नौसेना में लगभग 30 वर्षों की सेवा में वह आईएनएस सिंधुदुर्ग और आईएनएस दुनागिरि के नेविगेटिंग ऑफिसर रह चुके हैं। उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है।   

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News