पुलवामा के बाद पाक सेना पर भी आत्मघाती हमला, 9 की मौत, 11 घायल : रिपोर्ट

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 11:57 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पुलवामा आतंकी हमले के तीन दिन बाद पाकिस्तान आर्मी को भी आत्मघाती हमले का शिकार होना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, पाक सेना पर बलूचिस्तान के चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के पास आत्मघाती हमला हुआ। हमले में 9 सैनिकों  की मौत और 11 सैनिकों के घायल होने की खबरे है।


द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के मुताबिक, तुर्बत और और पंजगुर के बीच हुए हमले की जम्मेदारी बलूच राजी अजोई संगर संगठन ने ली है। यह संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट बलूच लिबरेशन आर्मी और बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स का संयुक्नेत संगठन है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान आने से कुछ घंटे पहले ही यह हमला हुआ।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News