Chandrayaan 3: सैंड आर्टिस्ट ने ISRO को दीं शुभकामनाएं, रेत पर चंद्रयान-3 की पेंटिंग बनाकर लिखा- 'जय हो इसरो'
punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 01:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के लिए आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। भारत का चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल आज शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश भर में दुआओं का दौर जारी है। मिशन की सफलता के लिए लोग मंदिरों में विशेष पूजा के साथ हवन कर रहे हैं। इसी बीच रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत पर चंद्रयान-3 की मूर्ति बनाकर सकुशल लैंडिंग होने की शुभकामनाएं दी हैं।
#WATCH | Team of Sand artist Sudarsan Pattnaik extends best wishes ahead of the landing of the Chandrayaan-3 Mission on August 23. pic.twitter.com/L72Gzb0oX3
— ANI (@ANI) August 22, 2023
अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बुधवार को डेनवर, कोलोराडो में एक लघु रेत की मूर्ति बनाई। पद्म श्री पटनायक ने अपनी इस कलाकृति में एक राष्ट्रीय ध्वज, ISRO का लोगो, चंद्रयान-3 लॉन्चिंग की तस्वीर के साथ चंद्रमा के करीब चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान और आल दे बेस्ट चंद्रयान के साथ जय हो इसरो लिखा हुआ है। कोलोराडो की रहने वाली सोनाली आहूजा जो इस रेत कला बनाते समय उनके साथ थीं उन्होंने कहा कि उन्हें कलाकार पद्म श्री सुदर्शन पटनायक की इस अद्भुत रेत कला का हिस्सा बनकर खुशी हुई है।
ALL THE BEST 🇮🇳 #Chandrayan3
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) August 22, 2023
My students created a sand art on #Chandrayaan 3 with the message "Jai Ho @isro , at Puri beach in Odisha. pic.twitter.com/SDbL8kpbEt
उन्होंने कहा कि, पटनायक इस खूबसूरत कला का निर्माण तब कर रहे हैं जब भारत में इतिहास रचा जा रहा है। उन्होंने कहा, हम चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारत सरकार, इसरो को शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने चंद्रयान-3 के लिए भारत और इसरो को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, ''मैं भारत में नहीं हूं क्योंकि मैं अंतरराष्ट्रीय दौरे पर हूं, हालांकि, ऐसे ऐतिहासिक दिन पर यह मूर्ति बनाना मेरे लिए सम्मान की बात है।'' पटनायक ने कहा, ''मैं भारत को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।''
बता दें कि, चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) - लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान - बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करना वाला है। 14 जुलाई 2023 को इसरो द्धारा लॉन्च किया गया चंद्रयान-3, चंद्रमा पर उतने के बेहद करीब है। लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे IST से शुरू होगा। लैंडिंग की लाइव गतिविधियां इसरो वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को शाम 5:27 बजे IST से उपलब्ध होंगी। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा, लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।