एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, स्प्लिट्सविला और बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा के पिता का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 10:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: टीवी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रियलिटी शो स्प्लिट्सविला और बिग बॉस 11 से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता प्रियांक शर्मा के पिता का 14 नवंबर को देहांत हो गया। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की, जिसके बाद इंडस्ट्री के कई सितारों और उनके फैंस ने शोक व्यक्त किया।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyank (@priyanksharmaaa)

>

एक्टर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

प्रियांक शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके पिता चेयर पर बैठे हैं और प्रियांक उनके पीछे खड़े हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "आप अच्छे से सोना मेरे पापा, मैं आपको बहुत ज्यादा मिस करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन मैं आपको गर्व महसूस करवा सकूं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। (1966 to 2025)।"

एक्स-गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने बढ़ाया हौसला

प्रियांक की इस दुखद पोस्ट पर उनके साथ 'स्प्लिट्सविला' में जोड़ी बनाने वाली और एक्स-गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने तुरंत कमेंट किया। दिव्या ने प्रियांक का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, "खुद को मजबूत रखो"।

दिव्या अग्रवाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "प्रियांक माय डियर… तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।" कोरियोग्राफर और एक्टर शांतनु माहेश्वरी ने भी अपनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "तुम्हारे इस पर्सनल लॉस के लिए सॉरी भाई, खुद को मजबूत रखना। ओम शांति।"

प्रियांक शर्मा अपने पिता के काफी करीब थे। उन्होंने 5 अप्रैल को उनके जन्मदिन पर भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे डैड..आई लव यू द मोस्ट।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News